Sunday, September 20, 2026
Home Crime India विवाहिता की बेरहमी से पीट- पीटकर की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

विवाहिता की बेरहमी से पीट- पीटकर की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

सारण। ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता की बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के हुस्से छपरा मोहल्ले की है। हत्या की सूचना मिलने पर मृतका के पिता एवं भाई अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे और इसकी सूचना नगर थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच तो गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हैं। इस संबंध में मृतका ब्यूटी कुमारी के पिता गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत यादवपुर गांव निवासी शिवनाथ दास ने बताया कि बेटी की हत्या के संबंध में नगर थाने की पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया गया है।

लेकिन संबंधित थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं समझी। साथ ही पुलिस ने ना तो शव का पंचनामा बनाया और ना ही कोई कार्रवाई की है। पुलिस ने लापरवाही अंदाज में कहा कि सोमवार की सुबह 8:00 बजे थाना पर आइए। आलम यह है कि सोमवार को 9:00 बजे तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजी, जिस कारण शव की स्थिति काफी भयावह होने लगी है। घटना के बाद मृतिका के ससुराल वाले फरार बताए जा रहे है। मृतका ब्यूटी कुमारी के पिता शिवनाथ दास ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी सारण जिलांतर्गत नगर थाना क्षेत्र के हुस्से छपरा मोहल्ला निवासी उत्पाद विभाग के अवकाश प्राप्त दारोगा युगल किशोर प्रसाद के पुत्र विजय कुमार से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 27 अप्रैल 2018 को किया था, जिससे दो पुत्र भी हुए।

शादी के बाद से ही दहेज के लिए हमेशा मारपीट के साथ-साथ प्रताड़ित करने लगे थे। एक सप्ताह पहले भी मेरी बेटी ब्यूटी के साथ मारपीट की गई थी। इसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा दिए जाने के बाद हमलोग मिलने आए हुए थे तो किसी तरह बीच-बचाव के बाद समझौता हो गया। लेकिन फिर से बेटी को प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हो गया था। मृतका के पिता का कहना है कि इस बार मेरी बेटी की सास, ससुर व पति ने बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। हालांकि साक्ष्य छुपाने के नियत से पंखा में साड़ी बांध कर शव को लटका दिया गया है। इस घटना के बाद सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गए है। हत्या के बाद स्थानीय नगर थाने की पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई तो पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष से गुहार लगाई गई। तब जाकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पोस्ट मार्टम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...