Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India पंजाब में बड़ा आतंकी हमला टला, दो युवक गिरफ्तार, आरपीजी बरामद

पंजाब में बड़ा आतंकी हमला टला, दो युवक गिरफ्तार, आरपीजी बरामद

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।

पुलिस को आरोपियों के पास से एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) बरामद हुआ है, जिसे कथित तौर पर दिवाली के दौरान किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।

जांच में सामने आया है कि दोनों युवक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट के संपर्क में थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घातक हथियार ड्रोन के माध्यम से भारत भेजा गया था। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी फिरोजपुर जेल में बंद एक पुराने आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी संपर्क में थे, जो पहले से ही देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में बंद है।

एसएसपी अमृतसर देहात मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि दोनों युवकों को पैसों का लालच देकर इस साजिश में शामिल किया गया था। इस मामले में घरिंडा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और विदेशी लिंक की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पंजाब में अस्थिरता फैलाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन समय रहते इन प्रयासों को नाकाम कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...