Friday, September 18, 2026
Home Crime India हरियाणा में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ में 162 गिरफ्तार

हरियाणा में अपराधियों पर बड़ा प्रहार, ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ में 162 गिरफ्तार

एक दिन, 934 ठिकानों पर छापेमारी, हरियाणा पुलिस ने तोड़ा अपराध का नेटवर्क

चंडीगढ़। हरियाणा में अपराध और संगठित गिरोहों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। 20 दिसंबर को चलाए गए ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन’ के तहत प्रदेशभर में एक साथ सघन छापेमारी की गई, जिसमें 934 संवेदनशील स्थानों को कवर करते हुए 162 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 53 फरार व हिंसक अपराधी और 11 अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शामिल हैं। इस अभियान के दौरान 67 नए आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें आर्म्स एक्ट के 8 केस भी शामिल हैं।

नशा और अवैध शराब पर बड़ी चोट
अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार को बड़ा झटका देते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। कार्रवाई में 1.2 किलो गांजा, 301 ग्राम हेरोइन, 47 ग्राम स्मैक, 1 किलो से अधिक चरस और 44 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त जब्त किया गया। इसके साथ ही 126 बोतल विदेशी शराब, 656 बोतल देसी शराब और 23 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। जुए व अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े 87 हजार रुपये नकद और करीब 2.95 लाख प्रतिबंधित गोलियां भी बरामद की गईं।

हथियार और वाहन भी जब्त
आर्म्स एक्ट के मामलों में पुलिस ने 5 देसी कट्टे, 6 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 1 राइफल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए। अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 2 कार, 4 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 1 ट्रैक्टर और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का एक डंपर भी जब्त किया गया।

गुरुग्राम, सिरसा और कैथल का बेहतर प्रदर्शन
इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की। सिरसा में 68 स्थानों पर छापेमारी कर 9 अपराधियों को पकड़ा गया, जबकि कैथल पुलिस ने 11 फरार हिंसक अपराधियों को दबोचा। डबवाली में प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप बरामद की गई। अभियान के दौरान एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया और पड़ोसी राज्यों के साथ खुफिया सूचनाएं साझा की गईं।

अपराध के साथ मानवीय पहल
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 598 जरूरतमंद लोगों की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता भी दिखाई। इसके अलावा लूट, एटीएम चोरी और साइबर ठगी के कई मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

साइबर ठगी पर प्रभावी नियंत्रण
1930 साइबर हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 78 लाख रुपये से अधिक की ठगी की रकम फ्रीज कराई, कई मोबाइल नंबर ब्लॉक किए और पीड़ितों को राशि वापस दिलाई।

हरियाणा पुलिस का सख्त संदेश
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन के जरिए हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। यह अभियान सुरक्षित, शांत और अपराधमुक्त हरियाणा की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...