Thursday, September 17, 2026
Home Crime India गुना गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की...

गुना गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश जारी

गुना (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय के पास बोरखेड़ा के जंगलों में कोलकाता की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता अपने दोस्त (जो नेशनल फर्टीलाइजर्स में इंजीनियर हैं) के साथ धार्मिक स्थल टेकरी सरकार के दर्शन कर लौट रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पंचर का बहाना बनाकर जंगल में घसीटा

पीड़िता के अनुसार, गुरुवार रात एनएफएल लौटते समय रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पंचर होने का झांसा देकर रोका। जैसे ही वे रुके, बदमाशों ने चाबी छीन ली और दोनों को घसीटते हुए एबी रोड के पास घने जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने अपने तीन और साथियों को फोन करके बुला लिया और दोनों के साथ डंडों से मारपीट की।

बर्बरता के बीच पुलिस की समय पर एंट्री

बदमाशों ने पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर दूसरी तरफ कर दिया और युवती के साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया और आरोपियों को नोंचा व काटा। पीड़िता के चिल्लाने पर दरिंदों ने उसके गुप्तांग में लकड़ी डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसे देख आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले।

5 आरोपी गिरफ्तार, संपत्ति बरामद

पुलिस ने बोरखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बबलू बंजारा, महेंद्र बंजारा, दिनेश बंजारा, छोटू बंजारा और सरदार बंजारा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पीड़िता और उसके साथी से लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शेष दो आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...