Friday, September 18, 2026
Home Crime India AGTF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात बदमाश प्रदीप गुर्जर...

AGTF की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात बदमाश प्रदीप गुर्जर गुरुग्राम से गिरफ्तार

रंगदारी से लेकर हत्या तक, तीन दर्जन मामलों में वांछित था आरोपी 

जयपुर। राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़े कुख्यात अपराधी और 6161 गैंग के सरगना प्रदीप गुर्जर को गुरुग्राम की एक लग्जरी सोसायटी से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रदेश में संगठित अपराध पर नकेल कसने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

एडीजी एजीटीएफ दिनेश एम.एन. के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी प्रदीप गुर्जर, निवासी वार्ड नंबर 15 कोटपूतली, लंबे समय से फरार चल रहा था और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के साथी सचिन थापन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह कोटपूतली, बहरोड़, बानसूर, भीलवाड़ा और गुरुग्राम के युवाओं को जोड़कर गैंग को मजबूत कर रहा था।

हाईवे पर दहशत फैलाने वाला 6161 गैंग

एजीटीएफ के अनुसार, यह गैंग मुख्य रूप से हाईवे किनारे स्थित होटलों और ढाबों पर फायरिंग कर भय फैलाता था। इसके बाद गैंग धमकी भरे पत्र भेजकर रंगदारी की मांग करता था। प्रदीप गुर्जर पर रंगदारी, हत्या, हत्या के प्रयास, बैंक लूट, डकैती सहित तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी कोटपूतली द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित था।

150 CCTV फुटेज खंगाले, टीम ने किया सटीक ऑपरेशन

एडीजी के निर्देश पर एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राम सिंह ने किया। टीम ने लगातार मुखबिरों को सक्रिय किया और करीब 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुष्टि हुई कि आरोपी गुरुग्राम के खेड़कीदोला क्षेत्र स्थित पॉश सोसायटी एमआर पाम हिल के एक फ्लैट में छिपा है।

गार्ड बनकर की निगरानी

ऑपरेशन के दौरान हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार ने सोसायटी में गार्ड के रूप में तैनाती कर अंदर की गतिविधियों पर नज़र रखी। टीम के लिए यह ‘भूसे के ढेर में सुई ढूंढने’ जैसा मुश्किल मिशन था। सटीक लोकेशन की पुष्टि होते ही एजीटीएफ टीम ने फ्लैट पर दबिश देकर प्रदीप गुर्जर को बिना किसी संघर्ष के काबू कर लिया।

पूछताछ जारी, कई खुलासों की उम्मीद

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोटपूतली लाकर थाना पुलिस के हवाले किया गया है। उससे लगातार पूछताछ हो रही है और माना जा रहा है कि वह कई अन्य मामलों में अहम जानकारी दे सकता है।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, हेमंत शर्मा, जितेंद्र कुमार, ड्राइवर दिनेश शर्मा, एसआई बनवारी लाल शर्मा, प्रताप सिंह, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, गोपाल धाबाई, विजय सिंह और गंगाराम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...