Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एचएसवीपी का कर्मचारी 50 हजार रुपये की रिश्वत...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एचएसवीपी का कर्मचारी 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कैथल। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) कार्यालय में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने एचएसवीपी के कर्मचारी संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में सुनियोजित तरीके से की गई।

वीटा बूथ की अनुमति के लिए तय हुआ था सौदा

मिली जानकारी के अनुसार, चीका के रहने वाले तिलक राम ने वीटा बूथ की अनुमति (परमिशन) के लिए एचएसवीपी कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि इस काम को कराने के बदले वहां कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने उनसे 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता तिलक राम ने इसकी सूचना तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से पुष्टि के बाद बिछाया जाल

शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू की। इस दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी कर्मचारी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई। पुष्टि होने के बाद एसीबी फतेहाबाद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

रंगे हाथ दबोचा, सरकारी विभागों में हड़कंप

तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 50 हजार रुपये देकर एचएसवीपी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही संजय कुमार ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, वैसे ही मौके पर पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व इरिगेशन विभाग के कार्यकारी अधिकारी गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में आरोपी के पास से रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए गए।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस बात की भी जांच हो रही है कि इस खेल में विभाग का कोई अन्य अधिकारी तो शामिल नहीं है। इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...