Thursday, June 18, 2026
Home Crime India लखनऊ: नए बिजली कनेक्शन को लेकर हंगामा, दो महिलाओं पर धमकाने और...

लखनऊ: नए बिजली कनेक्शन को लेकर हंगामा, दो महिलाओं पर धमकाने और वसूली के आरोप

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में नए बिजली कनेक्शन को लेकर सोमवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। गायत्रीपुरम हंसखेड़ा में रहने वाले व्यापारी हिमांशु कुमार गुप्ता ने 19 नवंबर को नया विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग की टीम क्षेत्र में कनेक्शन जोड़ने पहुंची ही थी कि अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।

जैसे ही टीम काम शुरू करने लगी, हंसखेड़ा स्थित पुरानी कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली हिमांशी यादव और आरती वहां पहुंच गईं। दोनों ने कनेक्शन का विरोध करते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों पर जमकर गालियां बरसाईं और ईंट उठाकर उन्हें धमकाते हुए मौके से भगा दिया। टीम ने स्थिति खराब होते देख काम बीच में छोड़कर वापसी की।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि हिमांशी यादव पर पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं और उसकी छवि दबंग की तरह है। पीड़ित व्यापारी हिमांशु ने घटना की सूचना तुरंत हंसखेड़ा पुलिस चौकी को दी।

शिकायत देने के बाद हिमांशु व्यापार मंडल अध्यक्ष के परिसर में अन्य पदाधिकारियों—जय सिंह, सुशील कुमार, मानसिंह, अमित यादव, कुंवर पाल और अन्य सदस्यों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान हिमांशी और आरती स्कूटी से वहां पहुँचीं और व्यापार मंडल पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए झूठे मामलों में फंसाने की धमकियाँ देने लगीं।

व्यापारी पक्ष का आरोप है कि दोनों महिलाएँ बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करते हुए 80 हजार रुपये की मांग कर रही थीं। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने विकलांग पदाधिकारी जय सिंह पर झूठा छेड़छाड़ का मुकदमा लगाने की धमकी भी दी।

व्यापार मंडल ने दोनों महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह के अनुसार, व्यापारी द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर देर रात हिमांशी यादव और आरती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...