Friday, September 18, 2026
Home Crime India होटल में प्रेमी ने की महिला तकनीकी विशेषज्ञ की गोली मारकर हत्या

होटल में प्रेमी ने की महिला तकनीकी विशेषज्ञ की गोली मारकर हत्या

पुणे। लखनऊ निवासी एक शख्स ने गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी को ठाणे के पास गिरफ्तार कर लिया गया और सोमवार को पुणे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मृतका की पहचान 26 वर्षीय वंदना द्विवेदी के रूप में हुई है, जो पुणे में इंफोसिस में तकनीकी विशेषज्ञ थी। आरोपी ऋषभ निगम को रविवार देर रात नवी मुंबई (ठाणे) में एक नाकाबंदी के दौरान घटना में इस्तेमाल हथियार के साथ पकड़ा गया। पिंपरी-चिंचवड़ के सहायक पुलिस आयुक्त (वाकाड डिवीजन) विशाल हिरे ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। हमने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ रही है। एसीपी हिरे ने बताया, आरोपी को आज रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।
निगम ने 27 जनवरी को हिंजवडी के लक्ष्मीनगर इलाके में एक होटल का कमरा बुक किया था, जहां वंदना द्विवेदी उससे मिलने गई थी।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला के काम के लिए पुणे चले जाने के बाद, दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे, इसके कारण शनिवार देर रात होटल के कमरे में विवाद और मारपीट हुई होगी। पुलिस के अनुसार, गुस्से में आकर निगम ने अपनी पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां चलाईं, और वहां से भाग गया। होटल के कर्मचारियों ने रविवार को महिला के खून से लथपथ शरीर को गोलियों के निशान के साथ देखा और पुलिस को सूचित किया, जिसने तुरंत जांच शुरू की और निगम को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चलाया।

रविवार सुबह मुंबई जाते समय उसे रोका गया, उसके पास से हत्या का हथियार भी बरामद किया गया और देर रात उसे पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को सौंप दिया गया। निगम ने हत्या की बात कबूल कर ली है और उसे सोमवार को रिमांड के लिए पुणे कोर्ट में पेश किया जाएगा। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी, क्योंकि 27 जनवरी को नवी मुंबई में मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म होने के बाद आसपास के क्षेत्र में जश्न मनाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...