Friday, September 18, 2026
Home Crime India प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या, महिला को भी गंभीर...

प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या, महिला को भी गंभीर रूप से किया घायल 

फरीदकोट। प्रेमिका के अपने पति के पास लौटने से गुस्साए प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात फरीदकोट की डोगर बस्ती स्थित उनके घर में घुस गया। आरोपियों ने महिला के पति की हत्या कर दी और महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक परमिंदर सिंह की माता अमरजीत कौर के बयान पर उसकी बहू के प्रेमी संदीप समेत उसके साथियों पर हत्या, इरादा ए कत्ल समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अमरजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे परमिंदर सिंह के दो बच्चे 14 वर्ष का लड़का और 17 वर्ष की लड़की है।

उसकी पत्नी मनप्रीत कौर लगभग 4-5 माह पूर्व उसके बेटे को छोड़कर बस्ती निवासी संदीप के साथ चली गई थी। इसके बाद 9 जनवरी को मनप्रीत कौर ने अपनी बेटी को अपने पास बुला लिया। इसके बाद अदालत में लिखित सहमति बनी कि लड़की अपनी मां के पास रहेगी जबकि लड़का अपने पिता के पास रहेगा। 15 फरवरी को मनप्रीत कौर ने परमिंदर सिंह को फोन करके बाघापुराना बुलाया और उसके बाद वह उनके घर लौट आई और यहीं रहने लगी। इसी बात की रंजिश में रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे संदीप ने अपने साथियों मनी, सुनील, गोरु बच्चा व 8-9 अज्ञात लोगों को साथ लेकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उसके बेटे व बहू पर वार करने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

शोर सुनकर मौके पर जुटे मोहल्ला निवासी परमिंदर सिंह व मनप्रीत कौर को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां डाक्टरों ने परमिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि उक्त मामले में आरोरी संदीप, मनी, सुनील, गोरु बच्चा सहित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...