Friday, September 18, 2026
Home Crime India देर रात बदमाशों ने युवक की गोलियां मारकर की हत्या, दो दिन...

देर रात बदमाशों ने युवक की गोलियां मारकर की हत्या, दो दिन पहले पुलिस को दी थी शिकायत

पंजाब। जालंधर पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक दो दिन तक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। 48 घंटे तक उसकी शिकायत पर किसी ने कार्रवाई नहीं की। एडीसीपी से लेकर स्थानीय थानेदार तक किसी ने उसकी नहीं सुनी।

इससे बदमाशों का दुस्साहस इस कदर बुलंद हो गए कि उन्होंने सोमवार को शिकायतकर्ता रोहित की गोलियां मारकर हत्या कर दी। रोहित को दो गोलियां लगी, उसको स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

घटना स्थानीय रामामंडी इलाके के दकोहा फाटक के पास सोमवार देर रात की है। हत्या के बाद पुलिस की नींद खुली और एडीसीपी बलविंदर सिंह से लेकर थानेदार राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार देर रात लोगों ने होशियारपुर मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी लोगों को शांत करने में लगे रहे, लेकिन लोग नहीं हटे।

छह-सात बदमाशों ने घेरकर चलाईं गोलियां
जिन लोगों ने 22 वर्षीय रोहित पर गोलियां चलाईं, वह उसके घर के बिल्कुल पास रहते हैं। दो दिन पहले ही रोहित के परिजनों ने थाना सूर्या एनक्लेव में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उस पर हमला किया गया है। उस पर दोबारा हमला हो सकता है। सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिससे दो गोलियां उसकी पीठ पर जाकर लगीं।

परिवार का आरोप, पुलिस नशा तस्करों के साथ
रोहित की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने उनकी शिकायत ही नहीं सुनी। वह बार बार थाने जाते रहे, लेकिन बदमाश नशा बेचने वाले थे और इलाके की पुलिस उन पर मेहरबान थी। रोहित की बुआ का कहना है कि दो दिन पहले हमलावरों ने उसके घर पर गोलियां चलाई थीं। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। सोमवार को छह-सात हमलावरों ने रोहित को घेरकर गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...