मुजफ्फरपुर। सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड पर घर का दरवाजा बंद करने को लेकर के मकान मालिक और किराएदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान मकान मालिक और उसके लोगों द्वारा किराएदार पर फायरिंग भी की गई। इस घटना में किराएदार बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरपुर थाने के थानेदार रमण राज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना की जांच में मौके से एक खोखा भी जब्त किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले में करवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किराएदार पर की फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







