Thursday, March 19, 2026
Home Crime India रुपयों के लेन-देन को लेकर मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, पिता व...

रुपयों के लेन-देन को लेकर मजदूर की पीट-पीटकर की हत्या, पिता व भाई के खिलाफ केस दर्ज

भिवानी। गांव तिगड़ाना में रुपयों के लेन-देन को लेकर पिता व भाई ने मिलकर एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस विवाद में मृतक की पत्नी को भी चोटें आई हैं। फिलहाल सदर पुलिस ने वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के झिटकिया का रहने वाला था। पिछले दो सालों से परिवार के साथ तिगड़ाना में रह रहा था।

सदर पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधेपुरा के झिटकिया निवासी संगीता ने बताया कि उसका पति 27 वर्षीय विकास पिछले दो साल से गांव तिगड़ाना में खेतों में मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। संगीता ने बताया कि बुधवार को उसके ससुर और देवर ने मिलकर पैसों के लेन-देन को लेकर उनके साथ झगड़ा किया। दोनों ने मिलकर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। उसके पति विकास को काफी गंभीर चोटें आई। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संगीता को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। सदर पुलिस थाना एसएचओ नरेंद्र की टीम ने शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

सदर पुलिस थाना भिवानी एसएचओ नरेंद्र ने बताया कि पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि गांव तिगड़ाना में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक का अपने पिता और भाई के साथ झगड़ा हुआ था। इसी में गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर पिता व भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...