Friday, September 18, 2026
Home Crime India छोटे भाई की हत्या कर बेड में छिपाया शव, आरोपी फरार 

छोटे भाई की हत्या कर बेड में छिपाया शव, आरोपी फरार 

कपूरथला। कस्बा नडाला में एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने के लिए बेड में छिपा दिया। आरोपी ने भाई की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर सूचना दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भुलत्थ और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला के शव गृह में रखवा दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल सिंह ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 201 आईपीसी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार नडाला की हिम्मत सिंह कॉलोनी वासी कुलविंदर सिंह और और सुखविंदर सिंह रहते थे। उनके पिता अजीत सिंह जीरकपुर में एक निजी कम्पनी में नौकरी है। कुलविंदर (26) और सुखविंदर (22) नशे के आदी थे और नशे की पूर्ति के लिए दोनों ने धीरे-धीरे घर का सारा सामान बेच दिया था। डीएसपी भुलत्थ ने बताया कि कुछ दिन पहले सुखविंदर सिंह ने नशे की पूर्ति के लिए घर में पड़ा फ्रिज बेच दिया था। जिसको लेकर दोनों भाइयों में बहस भी हुई। इसी रंजिश में कुलविंदर सिंह ने सुखविंदर सिंह की हत्या कर दी और उसके शव को बेड में छुपा दिया।

वारदात के बाद कुलविंदर सिंह ने अपने पिता अजीत सिंह को सूचना दे दी। और फरार हो गया। इसके बाद अजीत सिंह ने पुलिस को सूचित किया और सुभानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बेड बॉक्स से सुखविंदर सिंह के शव को बरामद कर लिया। डीएसपी सुरिंदर पाल सिंह ने यह भी बताया कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...