बताया कि इसके बाद आरोपित उसे एक होटल ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने उसका फोन तक उठाना बंद कर दिया। एक दिन जब उसने कस्बे में जाकर सुमित से इस बारे में पूछा तो उसने शादी से इन्कार करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि इस संबंध में छानबीन की जा रही है।