Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जयपुर: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पेशेवर अपराधी नहीं...

जयपुर: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गला दबाकर हत्या, पेशेवर अपराधी नहीं था हत्यारा

राजस्थान। जयपुर के जगतपुरा इलाके से एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 88 वर्षीय ओमप्रकाश खोबर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात को किसी पेशेवर अपराधी ने नहीं, बल्कि अपार्टमेंट के सामने सब्जी बेचने वाले कमलेश कुमार शर्मा ने अंजाम दिया। ऑनलाइन पेमेंट के दौरान सब्जी वाले को  बैंक बैलेंस दिख गया, जिसने उसे लालच में डाल दिया।

आयकर विभाग में थे वरिष्ठ अधिकारी 

जयपुर के लोटस विला अपार्टमेंट में अकेले रहने वाले ओमप्रकाश खोबर दिल्ली और गुजरात में आयकर विभाग में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके थे। 25 जुलाई की रात पुलिस को फ्लैट में शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर ओमप्रकाश का शव बेड पर पड़ा मिला। गले पर खरोंच के निशान थे और मोबाइल गायब था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से आया सच सामने 

अगले दिन बेटी सुषमा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल्स, सीडीआर, लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी दौरान यह भी पता चला कि ओमप्रकाश के खाते से तीन लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुई है, जो कमलेश कुमार शर्मा के खाते में गई थी।

कमलेश अपार्टमेंट के सामने सब्जी बेचता था और अक्सर ओमप्रकाश से डिजिटल पेमेंट लेता था। एक दिन उसने उनके मोबाइल स्क्रीन पर बैंक बैलेंस देख लिया और हत्या की योजना बना डाली। कमलेश ने चोरी-छिपे एक वीडियो बनाकर उनका यूपीआई पिन भी पता कर लिया था।

फ्लैट में घुस कर की हत्या 

25 जुलाई की सुबह करीब 9:15 बजे ओमप्रकाश सब्जी लेने नीचे आए। कमलेश उनके पीछे-पीछे फ्लैट में घुस गया और वहां गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया और उसी से तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।

शाम को जब घरेलू सहायिका राधा देवी दोबारा फ्लैट में काम करने पहुंची, तो उसने शव देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान कमलेश भी मौके पर पहुंचा और खुद को निर्दोष दिखाने के लिए सामान्य व्यवहार करता रहा। हालांकि, पुलिस जांच में जब साक्ष्य सामने आए, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जयपुर शिफ्ट करने की वजह थी दिल्ली प्रदूषण

ओमप्रकाश खोबर पिछले 14 वर्षों से जयपुर में रह रहे थे। बेटी सुषमा के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण से परेशान होकर वे जयपुर शिफ्ट हो गए थे। 9 जुलाई को ही वे दिल्ली से लौटे थे और कहा था कि महीने के अंत तक वापस जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या हो गई।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...