Thursday, October 29, 2026
Home Crime India पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार...

पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ब्लैकमेल कर 1.77 लाख रुपये वसूले गए। झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, युवक पुणे के खराड़ी इलाके में एक पेइंग गेस्ट (PG) में रहता था। उसने 1 अक्टूबर को खराड़ी स्थित रिवरडेल सुइट्स सोसाइटी की 27वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। बेटे की मौत के बाद उसके पिता ने 14 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि अजय कुमार भाटिया नाम के व्यक्ति ने उनके बेटे को फर्जी ड्रग तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी दी थी। आरोपी कथित तौर पर लगातार फोन कर पैसे मांग रहा था, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिलाओं के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए थे। इन अकाउंट्स के जरिए युवक से संपर्क कर उसे टेलीग्राम पर बातचीत करने के लिए राजी किया गया। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान एक महिला का आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसकी रिकॉर्डिंग कर ली गई। इसी रिकॉर्डिंग के आधार पर युवक को ब्लैकमेल किया जाने लगा।

धमकियों के चलते युवक ने आरोपियों के बताए गए पांच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.77 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।

खराड़ी पुलिस ने तकनीकी जांच और पैसों के लेनदेन से जुड़े सुरागों के आधार पर 21 अक्टूबर को पटना से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक टैबलेट बरामद किया है। इन उपकरणों की कुल कीमत 2.22 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 1,14,498 रुपये बैंक खातों में फ्रीज करा दिए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध शराब की तस्करी और नकली होलोग्राम व स्टीकर के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश...

आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा। बिहार के आरा में आपसी विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।...

गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। शराब ठेका मालिक से कथित तौर पर गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में नकली होलोग्राम लगाकर शराब बेचने की तैयारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध शराब की तस्करी और नकली होलोग्राम व स्टीकर के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश...

आरा में पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

आरा। बिहार के आरा में आपसी विवाद के बाद एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।...

पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग से परेशान IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करने वाले 22 वर्षीय युवक...

गुरुग्राम में शराब ठेका मालिक से गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। शराब ठेका मालिक से कथित तौर पर गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो...

ट्रेन में महिला के बैग से 16.52 लाख के गहने और नकदी चोरी, जीआरपी ने तीन आरोपियों को पकड़ा

कुरुक्षेत्र। ट्रेन में सफर कर रही एक महिला के ट्रॉली बैग से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में जीआरपी...

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 15.27 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो...

काशीपुर में अवैध डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, एसटीएफ ने 21 दिन में 45,453 कॉल किए जाने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा

 देहरादून (काशीपुर)। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कार्रवाई करते हुए NS Enterprise के नाम से संचालित एक...

बोकारो में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

ललपनिया । झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी...

मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में करीब नौ साल पुराने हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने छह दोषियों को आजीवन कारावास...

डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार

डोईवाला। अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की ऋषिकेश टीम ने डोईवाला क्षेत्र के बुल्लावाला में छापेमारी की। इस दौरान कथित...