Wednesday, June 10, 2026
Home Crime Delhi तुर्कमान गेट हिंसा मामले में जांच तेज, एक और आरोपी गिरफ्तार, कई...

तुर्कमान गेट हिंसा मामले में जांच तेज, एक और आरोपी गिरफ्तार, कई चेहरे रडार पर

नई दिल्ली- दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसक झड़प के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद इमरान के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस 50 से अधिक संदिग्धों की पहचान कर चुकी है।

इससे पहले पुलिस ने एक ही दिन में छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पूछताछ के लिए संरक्षण में लिया गया है।

साजिश और उकसावे के एंगल की जांच

जांच के दौरान पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि हिंसा से पहले कुछ बैठकों के जरिए माहौल को भड़काया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे हैं। आरोप है कि वह घटना से पहले इलाके में हुई एक बैठक में शामिल हुए थे। पुलिस जल्द ही उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है।

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हिंसा के दौरान सोशल मीडिया की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कई व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस की निगरानी में हैं, जिनके जरिए अफवाहें और भड़काऊ संदेश फैलाए गए। पुलिस की साइबर टीम लगातार डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने रामलीला मैदान से तुर्कमान गेट की ओर जाने वाले रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया है। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। दंगा नियंत्रण वाहनों को भी संवेदनशील इलाकों में खड़ा किया गया है।

जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन और संयुक्त पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

कैसे भड़की थी हिंसा

मंगलवार को तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने यह अफवाह फैला दी कि मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। इस झूठी सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और हालात बेकाबू हो गए।

करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव किया, जिसमें थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

जांच जारी, और गिरफ्तारियों के संकेत

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ हिंसा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे फैलाई गई अफवाहों और संगठित उकसावे की भी गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, ईडी की कई ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई...

सीमापुरी में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की चाकू और डंडों से हत्या

दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बीच सड़क पर 25 वर्षीय...

जनकपुरी स्कूल दुष्कर्म मामले में केयरटेकर के बाद अब महिला टीचर गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली के जनकपुरी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने स्कूल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...