Friday, September 18, 2026
Home Crime India अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 13 पिस्तौलों समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 13 पिस्तौलों समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की गई मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों के अंतरराज्यीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इस तस्करी गिरोह के एक प्रमुख मैंबर को अमृतसर के गाँव भैणी के क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने दी।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ कालू (28) निवासी गाँव भुल्लर जि़ला तरनतारन के तौर पर हुई है। गिरफ़्तार मुलजिम अलग-अलग जिलों में एनडीपीएस एक्ट और मार-पीट से सम्बन्धित कम से कम आठ आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस टीम द्वारा उसके पास से .32 बोर के 13 पिस्तौलें और 26 मैगज़ीनों समेत दो जिंदा कारतूस बरामद करने के अलावा उसकी हुंडयी आई-20 कार भी ज़ब्त की गई है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब में आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने के लिए मध्य प्रदेश से ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी किए जाने सम्बन्धी मिली गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी सिटी-2 प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी वैस्ट कमलजीत सिंह औलख के नेतृत्व में सीआईए-2 की पुलिस टीम ने विशेष मुहिम चलाकर गाँव भैणी, थाना छेहरटा, अमृतसर से उक्त मुलजिम को काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किए गए मुलजिम ने खुलासा किया कि वह मध्य प्रदेश से 35,000 रुपए में एक पिस्तौल खरीद कर पंजाब में 50,000 रुपए में बेचता था। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों द्वारा इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, हथियारों की खरीद और सप्लाई की श्रृंखला को तोडऩे के लिए जांच जारी है।  एफआईआर नं. 273 तारीख़ 10-12-2023 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25/54/59 के अंतर्गत थाना छेहरटा, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...