Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह तस्कर गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह तस्कर गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर पुलिस ने खुफिया एजेंसियों से प्राप्त इनपुट के आधार पर सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान इनके कब्जे से आधुनिक और अत्याधुनिक हथियार बरामद किए, जिन्हें पाकिस्तान के हैंडलर्स द्वारा भेजा गया था।

जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी सीधे पाकिस्तान में बैठे संचालकों से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े हुए थे। इन्हें नियमित रूप से लोकेशन और कॉर्डिनेट भेजे जाते थे, जिनके आधार पर ये हथियारों की सप्लाई को अंजाम देते थे। यह गिरोह पंजाब के माझा और दोआबा बेल्ट में सक्रिय अपराधी समूहों को हथियार उपलब्ध करवा रहा था।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें पांच .30 बोर और एक पीएक्स5 9एमएम पिस्टल शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह मॉड्यूल लंबे समय से विभिन्न आपराधिक गिरोहों के लिए सप्लाई चैन के रूप में काम कर रहा था।

पूरे मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकि सदस्यों, हथियार लेने वाले गैंग्स, फंडिंग स्रोतों और पाकिस्तान के साथ इनके लिंक की गहन जांच कर रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार से समर्थित किसी भी अवैध गतिविधि को राज्य में पनपने नहीं दिया जाएगा, और ऐसे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...