Saturday, September 19, 2026
Home Crime India अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, धार जिले से तीन सदस्य गिरफ्तार

अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, धार जिले से तीन सदस्य गिरफ्तार

8.80 लाख के जेवर बरामद, पांच आरोपी अब भी फरार

जबलपुर। खमरिया और गोरा बाजार इलाके में हुई नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को दबोच लिया है। धार जिले से पकड़े गए आरोपियों के पास से 8 लाख 80 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। वहीं, गढ़ा पुलिस ने भी पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चार अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है, जिनसे भी लाखों रुपये का माल मिला है।

एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि खमरिया वसुंधरा विहार निवासी बैंक कर्मी मोहित तिवारी के सूने घर से 10 लाख रुपये के जेवर और 5 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। गोरा बाजार क्षेत्र में नितिन कुमार मलिक और बिलहरी के मां नर्मदा सिटी होम्स निवासी किरण यादव के घरों से भी लाखों के जेवर और नकदी गायब हो गई थी।

जांच में धार जिले के उड़न सिंह मेढा और सरम सिंह मेढा के नाम सामने आए। बिजावर (छतरपुर) जेल में बंद दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने साथियों सौरभ सिंह, अदन सिंह, मान्या, सुकरु और मोहब्बत के साथ वारदातें करने की बात कबूल की। चोरी का माल धार जिले के मुकेश सोनी को बेचा गया था, जिसने सोना, चांदी के जेवर और बर्तन खरीदकर रकम आरोपियों में बांट दी थी।

पुलिस ने मुकेश सोनी के पास से करीब 8 लाख 80 हजार रुपये कीमत का माल बरामद किया, जिसमें सोना, चांदी के आभूषण और बर्तन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सरम सिंह, उड़न सिंह, अदन सिंह और मुकेश सोनी शामिल हैं, जबकि सौरभ सिंह, मान्या, सुकरु, मोहब्बत और दीना की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरोह फोर-व्हीलर वाहनों से घूम-घूमकर चोरी करता था। बोलेरो से खमरिया और अर्टिगा से गोरा बाजार की वारदात को अंजाम दिया गया था। अर्टिगा को जब्त कर लिया गया है, जबकि बोलेरो फरार साथियों के पास है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...