Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दारोगा की गोली मारकर की हत्या, रिंग रोड से बरामद हुआ शव 

दारोगा की गोली मारकर की हत्या, रिंग रोड से बरामद हुआ शव 

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरोगा अनुपम कच्छप का शव  सुबह शहर के कांके इलाके में रिंग रोड के पास से बरामद किया गया है। वह पुलिस की स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड थे।मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रोड के किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि अनुपम शुक्रवार रात कांके रिंग रोड में एक ढाबे पर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने गए थे। उनके दोस्त कार से लौटे, जबकि वह बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या की गई। उन्हें दो गोलियां मारी गईं। वारदात की जानकारी मिलते ही स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे, जहां उनका शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं मिल सकी है। अनुपम झारखंड के खूंटी जिले के निवासी थे। उन्होंने बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक किया था और इसके बाद पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वह झारखंड के 2018 बैच के दारोगा थे और उनकी पहचान एक तेज-तर्रार अफसर के रूप में होती थी।

बता दें कि बीते दिनों शहर के सुखदेव नगर इलाके में एक अधिवक्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके पहले गुरुवार रात कांके इलाके में ही एक कांग्रेस नेता को गोली मारी गई थी। रांची में लगातार अपराध की घटनाओं से दहशत का माहौल है। अधिवक्ता की हत्या के खिलाफ पूरे जिले के वकील आंदोलन कर रहे हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार को जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय में बैठक करने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...