Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग 

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग मासूम बच्ची की वीडियो बनाते रहे, लेकिन आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, हरदोई के सांडी थाना इलाके के एक गांव में अस्पताल परिसर में लगे हैंडपंप से पानी पीने गई छह साल की मासूम को गांव का 35 साल का युवक उठा ले गया। पास स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर पहुंचे लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय मासूम का वीडियो बनाते रहे।

इस बीच आरोपी मौके से भाग निकला। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सांडी थाना इलाके के एक गांव निवासी छह वर्षीय बच्ची आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ती है।
शुक्रवार दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद बच्ची गांव में ही बने मंडी के चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान प्यास लगने पर पास ही स्थित अस्पताल के परिसर में पानी पीने चली गई। यहीं उसके पीछे-पीछे गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद बाबा पहुंच गया। बच्ची को उठाकर अस्पताल के पास बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया तो परिसर के दूसरे कमरे में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोग आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाने लगे। इसी बीच आरोपी भाग निकला।

कुछ लोगों ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सीएचसी ले गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर विनोद बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर एसपी केसी गोस्वामी, सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। संबंधित एमओआईसी से रिपोर्ट तलब की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...