देहरादून। बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में स्टाफ को पीटा और फायर झोंक कर फरार हो गए। राजपुर थाने के दारोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रेस्टारेंट में छूटा आरोपितों का तमंचा बरामद कर लिया है।
दारोगा संदीप कुमार ने बताया कि रोहित गुप्ता ने सूचना दी कि पुरकुल रोड मोड पर चिका रेस्टोरेंट के बाहर आडी व स्विफ्ट कार से आए कुछ बदमाशों ने फायर किया है। रेस्टोरेंट के संचालक रोहित गुप्ता निवासी पुरकुल रोड ने बताया कि गौरव कपूर अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आया था। वह मेरठ का रहने वाला है। आरोपित ने स्टाफ को पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। भागते हुए आरोपितों का तमंचा वहीं गिर गया। शिकायत के आधार पर गौरव कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।







