Monday, June 22, 2026
Home Crime Uttarakhand फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को देशी तमंचे के साथ...

फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को देशी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार 

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को देशी तमंचे के साथ दबोचा लिया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपियों को कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। अब पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बता दें कि बीती 25 मार्च को मानस यादव निवासी अलवर (राजस्थान) हाल निवासी पौंधा (देहरादून) ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वो प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी का छात्र है. वो पौंधा के एक सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहता है। बीती 24 मार्च की देर रात को वो अपने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट की बालकनी पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान कृष पंवार, सूर्याशं चावला, मनस्वी पंडित, हरिवंश समेत 4-5 अन्य युवक अलग-अलग गाड़ियों में आए। जो उसके फ्लैट के पास गाड़ियों से उतरकर गाली-गलौज करने लगे. साथ ही जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी. इसके अलावा वो लोग फ्लैट के पास खड़ी उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

वहीं, घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर थाने पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने घटनास्थल और उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसके बाद आरोपियों के संबंध में जानकारी निकाली. फिर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी।इसी कड़ी में घटना में शामिल दो आरोपी मनस्वी फारसी उर्फ शिबू पंडित और हरिवंश मगलूरिया को मुखबिर की सूचना पर कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 1 देशी तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम की ओर से उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मंडी में कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या, पिता गंभीर रूप से घायल

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जयदेवी क्षेत्र के गहरी...

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में 25 मामलों का आरोपी गैंगस्टर गोपाल ढेर, सीआईए का जवान घायल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच और गन्नौर सीआईए (CIA) पुलिस की संयुक्त टीम और...

अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग, कार सवार युवक को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के 88 फुट रोड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ कुछ अज्ञात...

खालिस्तानी-गैंगस्टर नेटवर्क के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सुरक्षा बलों और सेना के लिए हथियार बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी के संस्थापक...

एसटीएफ एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली से अवैध रूप से लाई जा रही पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां बरामद की गईं।  कार्यवाही के दौरान शराब...

पिस्टल के शो-ऑफ के दौरान गोली चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त की लापरवाही से चली गोली से एक युवक हुआ था घायल अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद देहरादून-...

यातायात पुलिस की सजगता से स्कूटी चोरी की घटना का हुआ खुलासा

घटना को अंजाम देने वाले 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में देहरादून- दून चौक/बुद्धा चौक पर नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा ड्यूटी के...

कर्ज से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश, पुलिस जांच में खुली पोल

औरेया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने कर्ज...

गुरुग्राम के ज्वेलरी शोरूम में दंपती बनकर पहुंचे शातिर, 4.5 लाख के सोने के झुमके लेकर फरार

गुरुग्राम: साइबर सिटी के व्यस्ततम इलाके सदर बाजार स्थित एक नामचीन ज्वेलरी शोरूम में चोरी की एक अनोखी और शातिर वारदात सामने आई है।...

दिल्ली में घरेलू विवाद बना मासूम की मौत का कारण, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह...