Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand ससुराल में रह रही विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित...

ससुराल में रह रही विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज 

रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में रह रही एक विवाहिता की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति सहित दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरासी निवासी नईम खान ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उसकी बहन शमा परवीन का विवाह 13 मई 2014 को धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार लंढौरा निवासी शहवेज के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी बहन को कोई संतान नहीं हुई। जिसके चलते आरोपी उसे संतान न होने के कारण प्रताड़ित किया करते थे। आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। जिसकी शिकायत उसने कई बार अपने मायके वालों से भी की थी। लेकिन उसका घर बसा रहने के लिए मायके वालों ने आरोपियों को समझा बुझा तथा उन्हें ठीक-ठाक रहने के लिए कहा। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि 13 अप्रैल 2024 की शाम को उसकी बहन के ससुराल के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन पर सूचना दी की उनकी बहन की मृत्यु हो गई है तथा उसको सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि विवाहिता के गले पर तार का निशान था, जिससे यह प्रतीत होता था कि विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिए जाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद पीड़ित द्वारा मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

पीड़ित द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें कहा गया कि उसकी बहन को उसके पति तथा एक अन्य रिश्तेदार द्वारा संतान नहीं होने के चलते जान से मार दिया गया है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पीड़ित द्वारा नामजद किए गए आरोपियों महिला के पति शहवेज तथा उसके एक अन्य रिश्तेदार मुस्तकीम निवासी मोहल्ला पठानान लंढौरा कोतवाली मंगलौर के ख़िलाफ़ पुलिस को मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...