Wednesday, June 17, 2026
Home Crime India ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, शव को बोरे में बंदकर नदी...

ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, शव को बोरे में बंदकर नदी में फेंका, जांच शुरू

वैशाली। दहेज लोभ का एक और अमानवीय मामला सामने आया है। शादी के चार महीने बाद ही ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंक दिया। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के केवला घाट की है। मृतका की पहचान हीरामोती कुमारी (19) निवासी पटोरी थाना क्षेत्र समस्तीपुर के रूप में हुई है। मृतका के पिता नरेश राय ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। पति दीपक कुमार राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव का निवासी है। उसने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट की।

नरेश राय ने बताया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी को एक दिन भी मायके नहीं आने दिया। बेटी के विदाई की बात करने पर ससुरालवालों ने हर बार दहेज की मांग दोहराई। जानकारी के मुताबिक, घटना के दो दिन पहले हीरामोती के पिता अपनी बेटी से मिलकर घर लौटे थे। लेकिन दो दिन बाद खबर आई कि उनकी बेटी का शव गंगा नदी में मिला है। बताया जा रहा है कि ससुरालवालों ने हत्या के बाद शव को बोरे में बंद किया और बाइक से ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया। मायकेवालों ने घटना की जानकारी मिलने पर शव की खोजबीन शुरू की और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा नदी से निकाला।

राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतका के मायकेवालों की शिकायत के अनुसार, यह मामला दहेज हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मृतका के परिजनों का लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर बिहार में दहेज प्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करती है। हीरामोती कुमारी की हत्या समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है। पति दीपक कुमार सहित अन्य ससुरालवाले फिलहाल फरार हैं।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...