Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद में युवक, उनकी पत्नी और बच्चे पर पेट्रोल छिड़क कर...

जमीनी विवाद में युवक, उनकी पत्नी और बच्चे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की

आरोपी गिरफ्तार 

दरभंगा। एक बाइक सवार युवक, उनकी पत्नी और बच्चे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की तत्परता से तीनों की जान बच गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव की है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान विजय सहनी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय सहनी अपनी पत्नी अनिता कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर बेटे यशराज को स्कूल पहुँचाने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते मे पूर्व से इंदर सहनी, बिरजू सहनी घात लगाकर बैठे हुए थे।

बाइक के नजदीक आते ही दोनों इंदर सहनी और बिरजू सहनी ने विजय सहनी की गाड़ी को रोककर बाइक की चाबी निकाल ली और बोतल में रखे पेट्रोल को उनके शरीर पर छिड़क दिया। उसके बाद पास में रखे लाइटर को जला कर आग लगाने की कोशिश की। उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद लोगों ने आरोपी के हाथ से जलता हुआ लाइटर छीन लिया और दोनो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया। फिर लोगों ने दोनों को सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के संबंध में पीड़ित विजय सहनी ने बताया कि आरोपियों का विजय सहनी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। इसी मामले को लेकर वह जबरदस्ती पैसा देने का दबाव बना रहा था। आज जब वह बच्चे को स्कूल पहुँचाने जा रहे थे तो बीच रास्ते मे दोनो ने उनके बाइक को रूकवाकर उनके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और लाइटर जला कर जलाने की कोशिश की। विजय सहनी ने अपने हाथ से जलते हुए लाइटर को पकड़ लिया और शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने उनको बचा लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनो को पकड़ लिया। मौके पर पहुँची सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।

इस संबंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मौके से दो लोगो को हिरासत में ले लिया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बच्चे को स्कूल पहुँचाने के समय रास्ते मे बाइक सवार पति पत्नी को घेरकर आग लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...