Friday, June 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद में युवक ने अपने चचेरे भाई की घर में घुसकर...

जमीनी विवाद में युवक ने अपने चचेरे भाई की घर में घुसकर की हत्या 

पंजाब। गुरदासपुर के थाना भैणी मियां खां के अधीन आते गांव चक्क शरीफ में मंगलवार रात को जमीनी विवाद में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की घर में घुसकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह (34) पुत्र स्व. बलदेव सिंह निवासी गांव चक्क शरीफ के तौर पर हुई है। वह एक महीना पहले ही पुर्तगाल से गांव लौटा था।

मृतक की मां अमरजीत कौर ने बताया कि उसके तीन बच्चे है। बड़ी दोनों बेटियां शादीशुदा हैं और विदेश में रहती हैं। छोटा बेटा गुरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता था। 17 मई को अपने गांव लौटा था। उनके जेठ का बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू पुत्र स्व. सुखदेव सिंह उनके पड़ोस में रहता है। जिसने उनकी जमीन में पानी वाला खाल डाला हुआ है। उसे कई बार खाल तोड़ने के बारे में कह चुके हैं, मगर वह उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

उसने बताया कि मंगलवार रात गली में शोर मच रहा था। इसी दौरान उनका बेटा गुरजीत सिंह एकदम भागकर अपने घर में घुसा तो उसके बेटे के पीछे गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू, मनजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह,नवदीप कौर उर्फ रुही व नवरीत कौर उर्फ नैंसी दोनों पुत्री गुरप्रीत सिंह उनके घर में दाखिल हो गए। सभी के हाथ में किरच, बेसबॉल और लाठी थी। आरोपी गुरप्रीत ने किरच से उनके बेटे पर हमला किया। जबकि शेष आरोपियों ने उसके बेटे की दोनों बाजू को पकड़ लिया। खून से लथपथ उसका बेटा जमीन पर गिर गया। उसने और उसकी जेठानी ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से अपने अपने हथियारों के साथ भाग गए। गांव के लोग इकट्ठे हो गए। वह अपने घायल बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।

थाना भैणी मियां खां की इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर मान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...