आरोप है कि करीब दस दिन पूर्व पुत्र को पुत्रवधू ने बताया था कि वह उनको लेने ससुराल आ जाए लेकिन पुत्र ने बताया था कि वह जानसठ में फिलहाल अपनी ड्यूटी पर है। ड्यूटी से आकर वह उसे मायके से ससुराल ले जाएगा। आरोप है कि 14 जून को पुत्रवधू के ससुराल पक्ष के लोगों ने घर आकर परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में परिवार की केला रानी, अंकुर कुमार और पुत्र अनुज को घायल कर दिया था। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। इस बीच किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंचा दी थी। पुलिस के आने पर हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
घायल परिवार का अस्पताल में उपचार कराया था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि ईशपाल, रोहन, राहुल और अंजलि पुत्री ईशपाल निवासी केल्हनपुर के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।







