Saturday, September 19, 2026
Home Crime India प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक को पेड़ से बांधकर पिटा, जांच में...

प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक को पेड़ से बांधकर पिटा, जांच में जुटी पुलिस

बिहार। बेतिया में एक युवक को पेड़ में बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत के दोकरी गांव की है। जहां प्रेम-प्रसंग के मामले में एक युवक की जमकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर पीटा जाता दिख रहा है। वहीं, युवक दर्द से कराहता नजर आ रहा है। लेकिन पीटने वाले युवक पर थोड़ी भी रहम नहीं कर रहे हैं। युवक के शरीर के कुछ अंग से खून निकल रहा है और वह छोड़ देने की भीख मांग रहे हैं। लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। सभी लोग युवक को पीटते जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान दोकरी गांव निवासी भोली चौधरी के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील का प्रेम-प्रसंग तूनियहवा गांव की एक लड़की से चल रहा था। मंगलवार की रात वह लड़की से मिलने उसके गांव गया था, तभी लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो में पिटाई के दौरान की आवाजें भी स्पष्ट सुनाई दे रही हैं। यह वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, वहीं पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...