Friday, September 18, 2026
Home Crime India धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट कर घर में की तोड़फोड़

धर्म परिवर्तन नहीं किया तो मारपीट कर घर में की तोड़फोड़

गुड़गांव। धर्म परिवर्तन न कर ईसाई ना बनना एक परिवार को भारी पड़ गया। करीब 20 लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गांव झांझरौला खेड़ा निवासी जितेंद्र ने बताया कि गांव में ही रहने वाला बीर सिंह 20 साल से ईसाई धर्म का व्यवहार करता है और घर पर चर्च चलाता है। आरोप है कि बीर सिंह की पत्नी ने जितेंद्र की पत्नी को धर्म परिवर्तन करने के लिए दो लाख रुपए देने का प्रलोभन दिया था। बीर सिंह ने उसे 50 हजार रुपए और बतिस्मा लेने की बात कहकर उसे धर्म परिवर्तन का प्रलोभन दिया था, लेकिन  उसने मना कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद त्रिवेंदर ने भी उसे एक लाख रुपए लेकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने उनके ससुराल वालों से संपर्क किया और उनके माध्यम से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। आरोप है कि दबाव देने के बाद भी जब उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर पर रखे सारे सामान को तोड़ दिया और अलमारी में रखे गहने व कीमती सामान को निकाल लिया। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करीब 20 लाेगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सामने आया है कि पूरा मामला गाड़ी खड़की करने को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, लेकिन जांच के दौरान कोई ऐसा तथ्य नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि पीड़ित अथवा उसके परिवार पर दबाव देकर अथवा रुपयों का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...