Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेम संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, दो आशिकों के साथ...

प्रेम संबंध में पति बन रहा था रोड़ा, दो आशिकों के साथ मिलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब। अमृतसर में एक शादीशुदा महिला के एक नहीं बल्कि दो व्यक्तियों के साथ प्रेम संबंध बन गए। लेकिन उनके प्यार के रास्ते में महिला का फौजी पति रोड़ा बन रहा था। महिला को यह बात रास नहीं आ रही थी। इसलिए उसने पति को जान से मारने की प्लानिंग बनाई और इस प्लानिंग को उसके दोनों आशिकों ने अंजाम दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला समेत उसके दोनों आशिकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मृतक सेवानिवृत फौजी की पत्नी जसविंदर कौर और उसके दो आशिक कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। वहीं मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह सेना का सेवानिवृत सैनिक था।

यह घटना अमृतसर के कस्बा बाबा बकाला साहिब की है, जहां एक विवाहिता ने अपने दो प्रेमियों के हाथों अपने ही सुहाग फौजी पति की हत्या करवा दी। जानकारी के अनुसार जसविंदर कौर के कथित प्रेम संबंधों का उसके पति सुखदेव सिंह को पता चल गया था। इस वजह से दोनों के बीच मतभेद था। महिला का पति उसके प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए महिला ने अपने  कथित दोनों प्रेमियों के हाथों पति की हत्या करवा दी। महिला ने बीते मंगलवार रात पति को मारने के लिए दोनों प्रेमियों को घर बुलाया था। आरोपी कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह देर महिला के घर पहुंचे और सुखदेव की हत्या कर दी। यह सारी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सुखदेव की हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला जसविंदर कौर सहित उसके कथित दोस्तों कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...