Friday, September 18, 2026
Home Crime India पति ने पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

पति ने पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया। एक शख्स ने अपनी पत्नी और शादीशुदा प्रेमिका को गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मामला खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित अमौली पिकेट पुलिस अंतर्गत अमौसी गांव की है। आरोपी की पहचान अमौसी निवासी विक्रम कुमार राम के रुप में हुई है। वहीं मृतका आरोपी की पत्नी नीतू कुमारी (30) के रुप में हुई है, जबकि घायल प्रेमिका अमौसी निवासी मुकेश राम की पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम की प्रेमिका मुन्नी देवी शादीशुदा है। मुन्नी देवी का पति दूसरी जगह परदेश में काम करता है, लेकिन कुछ दिन पहले उसका पति मुकेश कुमार घर आया है। इस वजह से मुन्नी देवी अपने प्रेमी विक्रम कुमार राम से मिलने से मना कर रही थी। इधर आरोपी की पत्नी नीतु कुमारी को अपने प्रेमी के करतूत की जानकारी हो गई थी। इस वजह से भी वह अपने पति से इसको लेकर अक्सर लड़ाई कर रही थी।

मंगलवार को आरोपी अपने प्रेमिका को फोन किया, लेकिन वह बार-बार फोन काट रही थी। लगातार कई बार फोन करने पर जब प्रेमिका ने फोन रिसीव नहीं किया तो वह फोन पर ही अपनी प्रेमिका को गाली -गलौज करने लगा। घर में उसकी पत्नी ने भी यह बात सुना, जिस के बाद वह भी अपने पति पर भड़क गई और दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर बहस हुई। पत्नी से झगड़ा कर पति शराब के नशे में घर से निकल गया और जाकर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। आरोपी वापस घर आया तो पत्नी फिर उसे डांट-फटकार करने लगी। तब शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी।

इस घटना में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में उसके घर वाले उसको अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...