Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

पति ने की पत्नी की हत्या, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

हरिद्वार। पत्नी की बेवफाई एक पति को इतनी नागवार गुजरी की उसने उसे दर्दनाक मौत की सजा दे दी। पति ने पत्नी का मर्डर कर उसकी लाश को भी ठिकाने लगा दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने कड़ी मेहनत की। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हरिद्वार के चंडीदेवी रोपवे से सटे जंगल में महिला की हत्या उसी के पति ने बेवफाई का बदला लेने के लिए की थी। श्यामपुर पुलिस ने महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हत्याकांड का पटाक्षेप करने पर श्यामपुर पुलिस की पीठ थपथपाई है।

गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि नौ नवंबर को चंडीदेवी रोपवे से पहले पैदल मार्ग से सटे जंगल में महिला का शव मिला था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने दूर-दूर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद मृतका के हुलिए से मिलती-जुलती एक महिला एक पुरुष के साथ चंडी घाट, हरकी पैड़ी, मनसा देवी मार्ग व अपर रोड पर दिखाई दी। चंडीघाट चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उसी हुलिए का शख्स पैदल, फिर ऑटो से होते हुए जाता दिखाई दिया। बकौल एसएसपी इस ऑटो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस टीम सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी जा पहुंची काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए अजय पुत्र राजवीर निवासी सुंदरपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं यूपी हाल निवासी परमानंद विहार कालोनी को रोशनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि मृतका उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पूजा थी।

दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सिडकुल में उससे हुई थी, जिसके बाद उसने उसका धर्म बदलवाकर शादी कर ली थी। कबूला कि शादी के कुछ समय बाद अपनी रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाकर वह लापता हो गई थी। तब से पति उसकी तलाश में जुटा हुआ था। कुछ समय पूर्व ही यहां लौटे अजय को उसकी पत्नी के एक युवक के साथ लिवइन रिलेशपशिप में होने की जानकारी हुई। उसने पत्नी को खोजकर फिर से अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया। रोजाना छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की हत्या करने की ठान ली। सुनियोजित ढंग से पत्नी को चंडीदेवी पैदल मार्ग से सटे जंगल में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी बदायूं चला गया। वापस यहां लौटने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर एसपी अपराध अजय गणपति कुंभार, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसओ नितेश शर्मा मौजूद रहे।

बकौल पुलिस, अफसाना को लेकर अजय बेहद संवेदनशील था। पुलिस के समक्ष उसने कबूला कि उसकी जिंदगी का मकसद केवल अफसना उर्फ पूजा को ढूंढना था। जब वह उसे मिली, तब उसकी बेवफाई को लेकर किए गए सवाल जवाब को लेकर रार होने लगी। इसलिए उसने हत्या का रास्ता चुनना सही समझा। आईजी गढ़वाल ने दस और एसएसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। पत्नी की हत्या कर हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया था। जांच के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

अनुसलझी दिखाई दे रही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही तो दूसरा सिडकुल की परमानंद विहार कालोनी में मिले एक किशोर ने पुलिस टीम का मार्ग प्रशस्त किया। पुलिस जान चुकी थी कि आरोपी का ताल्लुक परमानंद विहार कालोनी से है। पर, एक व्यक्ति को ढूंढना भूसे के ढेर में सुई खोजने सरीखा था। चूंकि आरोपी ने हाल फिलहाल में ही वहां कमरा किराए पर लिया था, ऐसे में उसका परिचित कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अजय की खोज में जुटी पुलिस को एक किशोर मिला। किशोर ने आरोपी अजय को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी के कमरे तक जा पहुंची। हालांकि आरोपी वहां नहीं मिला। वहां से मिले एक सिम कार्ड की बदौलत अजय के परिचितों से पुलिस रूबरू हो गई। फिर अजय तक के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...