Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi पति ने अपनी पत्नी और तीन साल के मासूम की गला दबाकर...

पति ने अपनी पत्नी और तीन साल के मासूम की गला दबाकर की हत्या 

दिल्ली। दूसरी युवती से सगाई के बाद मलकपुर के रहने वाले हिमांशु ने पत्नी सीमा और तीन साल के मासूम की हत्या की थी। एक बार मासूम का गला दबाकर फेंकने के बाद रोने की आवाज आई तो आरोपी पिता हिमांशु ने दोबारा गला दबाया। आरोपी ने खुद यह बात पुलिस के सामने कबूल की है। पुलिस लेकिन बच्चे का शव तलाश नहीं कर सकी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 11 सितंबर को अपने भाई दीपांशु के साथ मिलकर मां-बेटे की हत्या कर शव नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिए थे। पुलिस ने सीमा का शव बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बच्चे का शव नहीं मिलने पर पुलिस आशंका जता रही है कि कोई जानवर उसे ले गया।  डाग स्क्वॉयड की मदद से तलाशी के बावजूद बच्चे का शव या अवशेष के अलावा कपड़े भी नहीं मिले हैं। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर में रहने वाले सीमा और हिमांशु दोनों मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे। गौतमबुद्ध नगर की एक कंपनी में काम करने के दौरान साल 2016 में दोनों की पहचान हुई। दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया।

शादी के बाद एक बेटा उनके हुआ। हिमांशु ने सीमा से शादी करने के संबंध में परिजन को जानकारी नहीं दी थी। इसके चलते परिजन ने हिमांशु का विवाह तय कर दिया। आरोपी हिमांशु सीमा को बिना बताए आजमगढ़ जाकर दूसरी युवती से सगाई कर आया। हिमांशु के मोबाइल में सगाई के फोटो देखने के बाद सीमा विवाह रजिस्टर्ड कराने का दबाव बनाने लगी।

हिमांशु ने सीमा से वादा किया कि वह 12 सितंबर को दिल्ली ले जाकर विवाह रजिस्टर्ड करा लेगा। आरोपी सीमा और मासूम बेटे से पीछा छुड़ाने के इरादे से उन्हें हरिद्वार और वृंदावन घुमाने ले गया। लेकिन आरोपी को वहां मौका नहीं मिला।
वृंदावन से वापस लौटकर 11 सितंबर को हिमांशु एकांत में सेल्फी का बहाना बनाकर सीमा को नॉलेज पार्क क्षेत्र में ले गया। आरोपी ने पहले सीमा की सिर में वार कर हत्या की। इसके बाद बेटे की गला दबाकर हत्या कर दोनों के शव झाड़ी में फेंक दिए।
पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुर्जरपुर अंडरपास रेलवे लाइन पार कर जंगल से अज्ञात में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन दिन बाद उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी।
सीमा की पहचान उसके कपड़े, फोटो देखकर उसकी बहन ने ही की। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि बच्चे का शव तलाशने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अब तक बरामद नहीं किया जा सका।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...