Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पत्नी ने हॉटस्पॉट शेयर करने से किया मना तो कर दी हत्या,...

पत्नी ने हॉटस्पॉट शेयर करने से किया मना तो कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

हरियाणा। रोहतक में इस बात के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि पत्नी ने अपने मोबाइल फोन का इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। थाना बहु अकबरपुर के मदीना गांव में हुए रेखा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिस हथियार से पत्नी की हत्या की थी वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी पति अजय से कई हथियार मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को घर के पास से ही गिरफ्तार किया है। बहु अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को मदीना गांव में रेखा की हत्या कर दी गई थी। रेखा के भाई राजेश ने बहन की हत्या का आरोप उसके पति अजय और ससुर पर लगाया था।

पुलिस ने अजय को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि पत्नी के मोबाइल इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर न करने पर उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने हथियार से वार कर पत्नी रेखा की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के समय रेखा घर का काम कर रही थी। आरोपी अजय भी घर पर ही मौजूद था। इस दौरान अयज ने रेखा से थोड़ी देर के लिए इंटरनेट हॉटस्पॉट शेयर करने की बात कही थी, लेकिन रेखा ने हॉटस्पॉट शेयर करने से मना कर दिया। इसी बात पर अजय भड़क गया और उसने रेखा को मौत के घाट उतार दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार बरामद कर लिया है।  उधर, रेखा के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...