Sunday, September 20, 2026
Home Crime India पति बना हैवान- पत्नी की बेल्ट से पीट- पीटकर कर दी हत्या,...

पति बना हैवान- पत्नी की बेल्ट से पीट- पीटकर कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला 

पंजाब। लुधियाना में एक पति इस कदर हैवान बना कि उसने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। लुधियाना ताजपुर रोड पर बुधवार देर रात आरोपी अपनी पत्नी को बेल्ट इस कदर पीटा कि उसकी जान चली गई। आरोपी ने इसलिए पत्नी को मार डाला क्योंकि महिला ने पति के साथ शादी समारोह में जाने के लिए मना कर दिया था। इस बात से गुस्साए पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी की जान ले ली। मृतका की पहचान रीना के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति गगनदीप चोपड़ा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मृतका रीना ने नवरात्र का व्रत रखा था। आरोपी पति ने उसे शादी समारोह में चलने के लिए कह रहा था। इसपर रीना ने शादी में जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला के चीखने की आवाज सुनी तो रीना के मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले उसके घर पहुंचे जहां रीना घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका रीना के भाई राजकुमार ने बताया कि वह ताजपुर रोड पर रहते हैं। 12 साल पहले उनकी बहन रीना की शादी गगनदीप चोपड़ा से हुई थी। ससुराल वाले शादी के दो साल बाद ही उसकी बहन को परेशान करने लगे। आरोपी गगनदीप पहले भी कई बार उनकी बहन को मारपीट करता था। बीती रात गगनदीप ने रीना को बच्चों के साथ एक शादी समारोह में साथ चलने की बात कही तो रीना ने शादी में जाने से इनकार कर दिया। रीना ने कहा था कि उसके नवरात्र के उपवास चल रहे हैं, जिस कारण वह शादी समारोह में नहीं जा सकती। बार-बार मना करने पर गगनदीप भड़क गया। इसके बाद आरोपी ने बेल्ट से पीट-पीट कर रीना को मार दिया। थाना डिविजन-7 के एसएचओ सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गगनदीप चोपड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...