Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बेटा होने की खुशी में धार्मिक स्थल पर पहुंचे पति- पत्नी के...

बेटा होने की खुशी में धार्मिक स्थल पर पहुंचे पति- पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नि की गला दबाकर की हत्या 

बिहार। बेगूसराय में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटा होने की खुशी में एक धार्मिक स्थल पर साड़ी चढ़ाने को लेकर पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद में पति सहित सुसराल वालों के द्वारा एक नव विवाहित महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृत महिला के परिजनों ने बताया, पत्नी बहुरा मामा की पूजा करने जाना चाहती थी। वहीं, पति जाने को तैयार नहीं था।

इसी दौरान पत्नी द्वारा पांच सौ रुपये फाड़ देने के विवाद में पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद से ही पति द्वारा पत्नी को मार डालने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच यह घटना घटी है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 की है। मृतका की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 के रहने वाले अमित ठाकुर की पत्नी पूजा कुमारी (27) के रूप में हुई है।
बताते चलें कि पूजा कुमारी दो बच्चे की मां थी, जिसकी शादी तकरीबन पांच साल पहले हुई थी। इस मामले में मृतका पूजा की मां ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ दिन से विवाद चल रहा था। मृतिका पूजा बेटे के जन्म के साथ ही बखरी में स्थित बहुरा मामा के मंदिर में साड़ी चढ़ाना चाहती थी। पति इसके लिए राजी नहीं था। इसी विवाद में एक दिन पांच सौ रुपये का नोट फाड़ देने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। तब से ही पति पत्नी को जान से मार देने की धमकी दे रहा था।

बता दें कि रविवार रात उनके द्वारा पूजा को फोन करने पर पूजा के देवर ने बताया कि भाभी छत से गिर गई है। जब वे लोग मौके वारदात पर पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी के गले में फंदा लगाने का निशान है। उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं है। मां लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि पूजा की गला दबाकर हत्या उसके उसके पति, सास और ननद द्वारा की गई है।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई के जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...