Saturday, September 19, 2026
Home Crime India डांट-फटकार से आहत होकर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

डांट-फटकार से आहत होकर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

वैशाली। जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है। मृतका की पहचान मधुरेश राय की 28 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पति द्वारा डांट-फटकार से आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी ने अपने सौतेले बेटे की पिटाई कर दी थी, जिसकी शिकायत सौतेले बेटे ने अपने पिता मधुरेश राय से फोन पर की। इस पर नाराज पति ने पत्नी को फोन कर डांट लगाई, जिसके कुछ ही देर बाद ब्यूटी कुमारी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

परिवार में मचा कोहराम, गांव में जुटी भीड़
जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिली, गांव में अफरा- तफरी और मातम का माहौल बन गया। घर में ब्यूटी कुमारी की एक बेटी और सौतेला बेटा मौजूद थे। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।

दूसरी पत्नी थी ब्यूटी कुमारी
जानकारी के अनुसार, ब्यूटी कुमारी की शादी करीब 10 वर्ष पहले मधुरेश राय से हुई थी। यह मधुरेश राय की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से एक बेटा है, जो इस घटना का केंद्र बिंदु बन गया। ब्यूटी कुमारी के दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति परदेस में रहकर किसी कंपनी में कार्यरत है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...