Friday, September 18, 2026
Home Crime India इंसानियत शर्मसार- 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार,...

इंसानियत शर्मसार- 60 वर्षीय अधेड़ ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, रोने पर गला दबाकर की हत्या

हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में बिहार के रहने वाले 60 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर ने पांच साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। जघन्य अपराध करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह चौंकाने वाली वीभत्स घटना हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले के भानुर में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह रोने लगी तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

लडक़ी का शव बीडीएल भनूर पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत कपास के खेतों में पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने ठंडा पेय पिलाकर लडक़ी को बहलाया-फुसलाया। वह उसे कपास के खेतों में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीडि़ता अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ एक निर्माण स्थल पर रह रही थी। उसके माता-पिता हाल ही में अपनी बेटी को उसके दादा-दादी के पास छोडक़र अपने पैतृक स्थान गए थे। दादा-दादी बच्ची को वहीं पर छोडक़र काम पर चले गए थे।

शाम को लौटने पर उन्होंने उसे गायब पाया। निर्माण स्थल पर एक चौकीदार ने उन्हें बताया कि उसने लडक़ी को प्रवासी मजदूर के साथ देखा था। चौकीदार और अन्य कर्मचारी उस संदिग्ध से भिड़ गए और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 302, अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम यानी पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...