Friday, September 18, 2026
Home Crime India हरियाणा में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

हरियाणा में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, दो युवतियों समेत चार गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपि हनी ट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे। अब तक इस गिरोह ने चार-पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है, जबकि गिरोह के दो-तीन अन्य सदस्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

सीआईए द्वितीय और शहर थाना भिवानी की संयुक्त जांच में सामने आया कि हिसार निवासी ठेकेदार देवेंद्र ने 16 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, गिरोह की सदस्य प्रिया (28) ने उसे व्हाट्सएप कॉल की और बातचीत शुरू की। 22 अक्टूबर को प्रिया ने उसे भिवानी बस स्टैंड से हनुमान ढाणी स्थित मकान में बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने 10 लाख रुपये की मांग की, जिसे बाद में पांच लाख रुपये में समझौता किया गया।

शिकायतकर्ता ने 99 हजार रुपये गूगल-पे और दो दो लाख रुपये के चेक आरोपियों को दिए थे। बावजूद इसके, आरोपियों ने बाद में और पैसे की मांग की। मामले में हनुमान गेट की निवासी सीमा (32) भी गिरोह में शामिल थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रिया, सीमा, जेवली निवासी संदीप (35) और राहुल (24) शामिल हैं। जिला न्यायालय में पेश किए जाने के बाद प्रिया और सीमा को जेल भेज दिया गया, जबकि संदीप और राहुल को पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये भी बरामद किए गए।

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने झज्जर निवासी एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये ऐंठने की बात भी कबूल की। गिरोह से जुड़े अन्य दो-तीन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि हनी ट्रैप जैसी योजनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...