Saturday, September 19, 2026
Home Crime India भाई-बहन के साथ होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

भाई-बहन के साथ होमगार्ड ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

अजमेर। अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड द्वारा एक ही परिवार के भाई-बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित परिवार का पड़ोसी है। परिवार की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी होमगार्ड को भी हिरासत में ले लिया गया है। दुष्कर्म पीड़ित बच्चों के परिवार ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उनका 11 साल का बेटा कुछ दिनों से गुमसुम रहने लगा था, जब बेटे से पूछताछ की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल ने उसे और बहन को कमरे में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके साथ गलत हरकतें कीं। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

मामले की जानकारी देते हुए अलवर गेट थानाधिकारी श्यामसिंह चारण ने बताया कि पीड़ित महिला ने अपने बेटे और भतीजी के साथ पड़ोसी द्वारा गलत हरकत किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक नेमीचंद चौधरी द्वारा की जा रही है। आरोपी होमगार्ड को केसरगंज क्षेत्र में रहने वाले क्षेत्रवासियों ने सोमवार को धरदबोचा। इसके बाद उसे क्लॉक टावर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को आरोपी के मोबाइल से बड़ी संख्या में बच्चों के अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए होमगार्ड से पूछताछ की और उसे अलवर गेट थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...