Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

गिरफ्तार ग्राम विकास अधिकारी व परिजन मर्सडीज समेत कई भू खण्ड के मालिक

हरिद्वार। विजिलेंस ने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सिंह (ब्लॉक लक्सर जिला हरिद्वार) को गिरफ्तार किया।

साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पत्नी के पूनम सिंह के नाम पर (1)- जनपद हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर 07 भू-खण्ड, (2)- गाजियाबाद में 01 डुप्लेक्स बिल्डिंग,01 भू-खण्ड, (3) बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड, (4) 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख), 01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख), तथा 03 दुपहिया वाहन (02 एक्टिवा व 01 बुलेट) होने पाये गये ।

थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0-06/2020 धारा 13(1)ई सपठित धारा 13 (2) PC Act-1988 एवं धारा 13(1) बी सपठित धारा 13 (2) PC Act-1988 संशोधित अधिनियम-2018) की विवेचना से सम्बन्धित अभियुक्त रामपाल, हाल ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक लक्सर, जिला हरिद्वार को मजीद पूछताछ हेतु सतर्कता सैक्टर कार्यालय देहरादून पर बुलाया गया था।

मुकदमे की विवेचना में निर्धारित चेक अवधि वर्ष दिनांक 01.01.2007 से 31.12.2018 तक उक्त द्वारा ज्ञात वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159.00/- (एक करोड पचास लाख बावन हजार एक सौ उनसठ रुपये) व कुल व्यय 6,23,32,159.00/- (छः करोड तेईस लाख बत्तीस हजार एक सो उनसठ रुपये) प्राप्त हुए है।
यह कुल आय से 4,72,80000/- (चार करोड़ बहत्तर लाख अस्सी हजार रुपये) अधिक होना पाया गया है, जो कि आय के सापेक्ष 314 प्रतिशत अधिक है।

अभियुक्त रामपाल से इतनी अधिक अनानुपातिक सम्पत्ति अर्जित किये जाने के सम्बन्ध में पूर्व की भाँति पुनः तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया तो अभियुक्त कोई भी तथ्यात्मक विवरण नहीं दे पाया।

विवेचना में पर्याप्त तथ्यों के आधार पर शासन द्वारा आरोपी रामपाल उपरोक्त के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में अभियोजन चलाये जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके क्रम में शुक्रवार 27 सितम्बर को सतर्कता सेक्टर कार्यालय देहरादून में हिरासत में लिया गया ।

निदेशक सतर्कता डा.वी. मुरूगेसन द्वारा उक्त कार्य में सम्मिलित सतर्कता अधिष्ठान की टीम को नकद पुरूस्कार दिये जाने की घोषणा करते हुए जनता से अपील गयी कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी एवं लोक सेवक द्वारा लोक कर्तव्य के निर्वहन में अपने आचरण द्वारा या अन्य प्रकार के असम्यक लाभ (पारितोषण) हेतु अवैध मांग या किसी को प्रेरित कराकर रिश्वत (उत्कोच) की मांग की जाती है या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...