Sunday, September 20, 2026
Home Crime India प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, केस दर्ज

पंजाब। पट्टी शहर के रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक जजी सिंह को उसकी प्रेमिका बलविंदर कौर ने अपने पति संदीप सिंह और देवर बंटी सिंह से मिलकर अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। शहरी तरनतारन की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। सरहाली निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई जजी सिंह शादीशुदा था। वह पट्टी के रेस्टोरेंट में काम करता था। इंस्टाग्राम पर जजी की पहचान मानसा निवासी बलविंदर कौर के साथ हुई। दोनों एक-दूसरे को मिलने के लिए फोन पर बातचीत करते रहते थे। रविवार को जजी सिंह काम के बाद घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी पहले पट्टी में तलाश की।
फिर तरनतारन शहर में पहुंचे परिजनों को पता चला कि मलवाई भाषा बोलने वाले कुछ लोग मार्केट कमेटी कार्यालय के पास एक युवक की मारपीट करने के बाद अगवा कर साथ ले गए हैं। सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने पिता व ताया के साथ बाइक पर कस्बा मक्खू के गांव मझ्झावाला की तरफ जा रहे थे। सड़क किनारे जजी सिंह घायल अवस्था में पड़ा था। उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने जजी को मृत घोषित कर दिया। थाना शहरी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह मुताबिक जजी सिंह का शव कब्जे में लेकर आरोपी बलविंदर कौर, उसके पति संदीप सिंह और देवर बंटी सिंह निवासी मानसा के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...