Wednesday, June 10, 2026
Home Crime India छात्राओं के बाल खींच दीवार से पटका सर, 35 छात्राओं ने वार्डन...

छात्राओं के बाल खींच दीवार से पटका सर, 35 छात्राओं ने वार्डन के खिलाफ दर्ज की शिकायत

मध्यप्रदेश। खरगोन जिले के बड़वाह में शासकीय एससी कन्या छात्रावास में देर रात जमकर हंगामा हुआ। होस्टल में रहने वाली बालिकाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें कोचिंग जाने से वार्डन ने रोक दिया। उनके बाल खींचे और सिर दीवार में मार दिया। छात्राओं ने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। खरगोन जिले के बड़वाह शहर के बस स्टेशन पर बने शासकीय नवीन सीनियर अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास की अधीक्षिका संगीता कुंडले की कार्यशैली से नाराज करीब 35 छात्राओं ने रविवार देर रात एक शिकायती आवेदन दिया।

बालिकाओं ने अपनी शिकायत में बताया कि हम सभी छात्राओ को कोचिंग जाने के लिए छात्रावास अधीक्षिका द्वारा मना किया जाता है। जबकि हमारे पालकों को इस कोचिंग की पढ़ाई से कोई ऐतराज नहीं है। जब हम रविवार शाम 6 बजे कोचिंग जाने की अनुमति मांगने अधीक्षिका के पास गए तो अधीक्षिका संगीता कुंडले ने हम सबको स्पष्ट रूप से मना करते हुए डराने लगी। जब छात्राओं ने कहा कि आप हमारे अभिभावकों से कोचिंग भेजने की चर्चा कर लो, उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है तो अधीक्षिका संगीता कुंडले ने पहले एक छात्रा के बाल पकड़े और उसे दीवार पर पटक दिया। इतने पर भी जब उनका मन नहीं भरा तो अधीक्षिका एक बालिका को घसीटते हुए अपने रूम पर ले गई।

छात्राओं का कहना है कि इससे पहले भी दो अन्य लड़कियों के साथ मेडम ने पिटाई की थी। जिसके बाद दोनों छात्राओं ने अपने होश खो दिए थे। होस्टल अधीक्षिका की इस कार्यशैली से परेशान होकर करीब 35 छात्राओं ने थाने पर जाकर एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर को शिकायती आवेदन देकर मैडम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर छात्रावास की एक अन्य बालिका थाने पर आवेदन देकर थाना परिसर में ही बैठ गई। तो एसडीओपी रावत ने पहले ठोस कार्रवाई के लिए बालिकाओं को आश्वत किया। जिसके बाद उनसे बिना किसी डर के छात्रावास जाकर पढ़ाई करने की बात कही।

इस मामले में एसडीओपी अर्चना रावत ने कहा कि हमने होस्टल अधीक्षिका से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। रावत ने कहा कि इस मामले में पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। समझाइश के बाद छात्राएं वापस हॉस्टल लौट गईं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...