Friday, September 18, 2026
Home Crime India पार्लर का काम दिलाने के नाम पर युवती को विदेश में बेचा,...

पार्लर का काम दिलाने के नाम पर युवती को विदेश में बेचा, विरोध करने पर मारा-पीटा और कई दिनों तक रखा भूखा

पंजाब।  ट्रैवल एजेंट ने पार्लर का काम दिलाने के नाम पर होशियारपुर की एक युवती को ओमान के शेख को बेच दिया। वहां शेख ने युवती को बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा और कई दिनों तक भूखा रखा। युवती को शेख के घर का काम करना पड़ता था। वहीं विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। ओमान से लौटने के बाद पीड़ित युवती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपबीती बयां की।

पंजाब किसान यूनियन (बागी) के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह जब्बोवाल, प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर सिंह कोलियांवाल, उप कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह तलवंडी के प्रयास से सकुशल वतन लौटने पर युवती ने जहां यूनियन का आभार जताया, वहीं वहां अब भी फंसीं पंजाबी की युवतियों का हाल बयां किया।

सुल्तानपुर लोधी प्रेस क्लब में पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि अवैध एजेंट गरीब परिवारों की युवतियों को पार्लर में अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर विदेश भेजते हैं। जहां लड़कियों को फिर धोखे से बेच दिया जाता है। इस तरह ये माफिया बेहद गलत धंधा कर लड़कियों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसे भी बेचकर ओमान भेज दिया गया।

ट्रैवल एजेंट ने अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर टूरिस्ट वीजे पर विदेश भेजा था। वहां पहुंचने पर उसने विरोध किया तो उसके दस्तावेज छीन लिए गए और उसे एक शेख के घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद उसे पीटा गया और बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। भूखा रखा गया और यह प्रताड़ना 20-25 दिनों तक जारी रही। पीड़िता ने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित युवती ने बताया कि भारत वापस जाने की बात करने पर उसे पीटा गया। वहां पंजाब की कई और लड़कियां फंसीं हैं। उन पर भी जुल्म हो रहा है। भारत सरकार इन लड़कियों को वापस लाने के कदम उठाए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह परिवार से अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद परिवारवालों ने पंजाब किसान यूनियन (बागी) के सदर से संपर्क किया। उनकी मदद से वह भारत लौट पाई है। यूनियन नेताओं ने जिला होशियारपुर के गढ़शंकर थाने की पुलिस पर शिकायत देने के बावजूद एजेंट पर कानूनी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट व उसके साथियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस परिवार को एजेंट के साथ राजीनामा करने को कह रही है। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रैवल एजेंट अपने साथियों के साथ गरीब घर की लड़कियों को विदेश में बेच रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से भी इस मामले में एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...