Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू...

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

अजमेर। बंदूक के बल पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला आया सामने, पीड़िता ने पुष्कर घाटी से अपहरण कर खंडहर कमरे में दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में बंदूक के बल पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सीओ रामचंद्र चौधरी कर रहे हैं। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार आई और चार आरोपियों ने उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़िता का बंदूक के बल पर अपहरण कर ले गए।

पीड़िता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पुष्कर घाटी की तरफ ले गए और एक खंडहर में शराब के नशे में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे। उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जाते वक्त धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे।

इसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने धमकी से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ रामचंद्र चौधरी को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...