Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand हरिद्वार में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

हरिद्वार में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार

रेल चौकी पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी विक्रांत; 6.874 किलोग्राम गांजा बरामद, साथी प्रद्युम्न की तलाश जारी

हरिद्वार, ज्वालापुर। शनिवार की देर रात पुलिस ने इलाके में चल रही गांजा तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसका साथी मौके से स्कूटी समेत भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, वहीं दूसरे तस्कर की तलाश जारी है।

रेल चौकी के प्रभारी नवीन नेगी अपनी टीम के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक जटवाड़ा पुल की दिशा से आते दिखाई दिए। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा, वे अचानक स्कूटी मोड़ने लगे। इसी दौरान पीछे बैठा युवक गिर पड़ा और स्कूटी चला रहा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार युवक के पास एक सफेद बोरी थी। जब पुलिस ने उसे खोला तो उसमें करीब 6.874 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रांत बताया, जो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के गांधी नगर कूकड़ा का निवासी है और वर्तमान में जमालपुर कला क्षेत्र के रमा विहार में किराए पर रह रहा है।

विक्रांत ने पुलिस को बताया कि उसका साथी प्रद्युम्न उर्फ चुन्नु, जो बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के बाल्लापुर अखेड़ा गांव का रहने वाला है, वर्तमान में रानीपुर मोड़ क्षेत्र में किराये पर रहता है। दोनों आरोपी गांजा अपने कमरे में स्टोर करने के बाद उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने विक्रांत के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंस एक्ट (NDPS) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...