Friday, September 18, 2026
Home Crime India स्कूलों से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच...

स्कूलों से इन्वर्टर व बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार 

हरियाणा।  छह साल से सरकारी स्कूलों से इन्वर्टर व बैटरी चोरी की वारदात अंजाम दे रहे चोर गिरोह को पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने काबू किया है। कब्जे में ली गई गाड़ी से 10 कट्टे बैटरी से निकली गई प्लेट के मिले। पूछताछ में आरोपियों ने 66 वारदात का खुलासा किया है, जिनमें से 24 वारदात अकेले रोहतक जिले में की गई हैं, जबकि बाकी झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ़ व पानीपत की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में चार एक ही गांव लाखनमाजरा व एक कहानौर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

एएसपी वाईवीआर शशी शेखर ने बताया कि एवीटी स्टाफ की टीम रविवार रात को सुनारिया गांव के पास वाहनों की जांच कर रही थी। जब दिल्ली नंबर की गाड़ी की जांच की तो उसके अंदर 10 कट्टे बैटरी से निकाली गई एल्यूमिनियम की प्लेट के मिले। गाड़ी में सवार पांच युवकों लाखनमाजरा निवासी गुरमीत, अजय उर्फ गोलू, रोहित, पवन उर्फ दीपक व कहानौर निवासी रवि को काबू किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये प्लेट उन्होंने सोनीपत के गांव शामड़ी, जींद के कंडेला व पिंडारा से चोरी की हुई हैं। सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं और रोहतक, झज्जर, भिवानी, हांसी, जींद, बहादुरगढ, पानीपत में इन्वेटर-बैटरी, एलईडी, मोटरसाईकिल व सोलर प्लेट की चोरी की वारदात अंजाम दी है। अकेले रोहतक जिले में 42, जींद में 9, चरखी दादरी में 1, भिवानी में 4, पानीपत में 4 व सोनीपत में 6 वारदातों को अंजाम दे रखा है।

दिन में रेकी तो रात को करते थे चोरी, पहले बाइक पर ठिकाने लगाते बैटरी
पूछताछ में गिरोह ने पुलिस को बताया कि वे पिछले छह साल से सक्रिय हैं। दिन में उन स्कूलों की रेकी करते जो सुनसान इलाके में हैं। रात को पहले ताले तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी करते। चोरी के सामान को बाइक पर सुनसान इलाके में ठिकाने लगाते। रात को ही दोबारा गाड़ी से सामान को सुरक्षित जगह ठिकाने लगाते थे। गिरफ्तार चार आरोपी न केवल एक गांव, बल्कि पड़ोस में रहते हैं।

रोहतक में इन वारदातों को दिया अंजाम
गिरोह ने 2020 में दो बार मदीना के सरकारी स्कूल, फिर किशनगढ़, 2021 में दो बार सिंहपुरा के सरकारी स्कूल, फरवरी 2021 में फिर मदीना के सरकारी स्कूल, गरनावठी, धामड़, चांदी, खिड़वाली, भराण, सैंपल, बसाना, बलंब, बालंद के सरकारी स्कूल में दो बार, हुमांयूपुर, आंवल के सरकारी स्कूल से बैटरी व इन्वर्टर चोरी किए। जबकि जनवरी 2022 में डोभ, माड़ौदी, कटेसरा, पिलाना, आसन, 2023 में निगाना, जिंदरान, झज्जर जिले के गांव खरर, जिंदरान, फिर खरर के सरकारी स्कूल में चोरी की। जबकि 2024 में पीजीआईएमस रोहतक से बाइक चुराई। साथ ही जसिया, जिंदरान, कटवाड़ा, बैंसी, रिठाल, ब्रह्मणवास, बलंब, सांगाहेड़ा, लाहली, बालंद, सुंदरपुर, मकड़ौली व कंसाला में भी चोरी की गई है।

दूसरे जिलों की ये वारदातें
गिरोह चरखी-दादरी के गांव रानीला के खेत व सरकारी स्कूल, भिवानी जिले के गांव कलिंगा, कायला व सैय के सरकारी स्कूल में चोरी कर चुका है। साथ ही सोनीपत जिले के गांव चिढ़ाना, आंवली, रिवाड़ा, रुखी, छिछड़ाना, जींद का पोली, लिजवाना, शामलो कलां, करेला, दो बार हथवाला, मोरखी, जेजेवंती, पानीपत जिले के गांव डाहर, जवाहरा, लाखू-बुआना व प्रधाना गांव में चोरी की है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...