Monday, September 21, 2026
Home Crime India एनडीपीएस केस में फरार आरोपी हबीब अली पकड़ा गया, भोपाल पुलिस की...

एनडीपीएस केस में फरार आरोपी हबीब अली पकड़ा गया, भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 भोपाल- भोपाल पुलिस ने देशभर में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देने वाली कुख्यात ईरानी गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। निशातपुरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी हबीब हसमत अली को देर रात घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, हबीब फरवरी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में घूम रहा है, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने उसका पीछा शुरू किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। बचने के लिए उसने रास्ते में एक व्यक्ति से लिफ्ट ली और कुछ दूरी तक फरार होने की कोशिश की। बाद में वह वाहन छोड़कर गलियों के रास्ते ईरानी डेरे की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने पहले ही इलाके की घेराबंदी कर रखी थी।

निशातपुरा थाना पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तीन तरफ से घेराबंदी की, जिसके चलते आरोपी डेरे तक पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोपी डेरे के भीतर पहुंच जाता तो गिरफ्तारी मुश्किल हो सकती थी।

गिरफ्तार आरोपी हबीब अली को कुख्यात बदमाश राजू ईरानी का भाई बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, एनडीपीएस मामले में उसकी पत्नी नाजमा अली मुख्य आरोपी है, जबकि हबीब पर सहयोगी की भूमिका निभाने का आरोप है।

गिरफ्तारी के दौरान इलाके में हलचल का माहौल रहा। हालांकि पुलिस ने पथराव की खबरों से इनकार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...